






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2023। बीते कल मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ के जन जन में स्वतंत्रता दिवस का अपार उत्साह नजर आया। स्थानीय नेता, सभी सरकारी कार्यालयों, सभी महाविद्यालय, अनेक स्कूलों से खबर आप पढ़ चुके है। आज पढ़े क्षेत्र के अनेक संगठनों, समाजों व घरों में भी ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। आयोजनों की खबर एक साथ एक नजर में और देखें सभी फोटो।
तेरापंथ महिला व कन्या मंडल ने फहराया ध्वज, बोथरा ने दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ महिला व कन्या मंडल ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। मंडल भवन में ध्वजरोहण किया गया व एक सलामी स्वतंत्रता सेनानियों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि झिणकार देवी बोथरा ने शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखने व देश के प्रति उससे निष्ठा रखने की प्रेरणा युवतियों को दी। उन्होंने कहा कि बेटियां मर्यादित ढंग से आगे बढ़े व अपने गांव और समाज का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में शारदा बोथरा व किरण देवी गीया, कन्या मंडल की पारूल लुनिया ने भी विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने 15 अगस्त की बधाई दी। पार्षद अंजू पारख ने मंगलाचरण किया व मंजू झाबक ने मंच संचालन किया। मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा ने सभी का आभार जताया।

सिंधी समाज का उत्साह परवान पर, जोश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वतंत्रता दिवस पर सिंधी समाज का उत्साह परवान पर रहा और समाज के बच्चें बुजुर्ग, युवा व महिलाएं सभी उत्सव में शामिल हुए। समाज ने सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद हेमू कालानी पार्क में आजादी का पर्व मनाया। समाज में अग्रणी महिला मीना मोरवानी ने ध्वजारोहण किया व युवाओं ने जमकर जयकारे लगाए। बच्चे तिरंगे के रंगो में कोई भारत माता तो गांधीजी के वेश में सजधज कर पहुंचे व कॉलोनी में धूमधाम से तिरंगा रैली भी निकाली। रवि रिझवानी ने बताया कि समाज के लोग देशभक्ति के गीतों पर समाज के लोग खूब झूमे।


महावीर कीर्ति स्तम्भ पर तेरापंथ सभा ने फहराया ध्वज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घूमचक्कर स्थित महावीर कीर्ति स्तम्भ पर श्रीडूंगरगढ़ जैन श्वेताबंर तेरापंथी सभा ने ध्वजारोहण किया। सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया ने ध्वजारोहण किया व सभी को शुभकामनाएं दी। चौरड़िया ने देश सेवा की प्रेरणा दी। इस दौरान सभा के सहमंत्री हरीश डागा व कार्यकारिणी सदस्य भंवरलाल दुगड़, के.एल जैन, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष मनीष नौलखा व मंत्री दीपक सेठिया, अणुव्रत समिति के सत्यनारायण स्वामी,एडवोकेट प्रवीण पालीवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें। सभी ने भारत माता को पुष्प अर्पित किए व जयकारे लगाए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मनाया स्वतंत्रता दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर के राउमावि में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य सहित मौजिज ग्रामीणों ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों को संविधान की उद्देशिका का संकल्प करवाया व छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। गांव के जागरूक युवा मनीष गिरी द्वारा ग्रामीण ओलंपिक में विजेता टीम के खिलाड़ियों को टीशर्ट व प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए व विद्यार्थियों को खेल के प्रति जागरूक होने की बात कही गई। कार्यक्रम के बाद गांव में तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों व युवाओं ने भाग लिया। विद्यालय स्टाफ ने सभी का आभार जताया।

धनवंतरी हॉस्पिटल में फहराया ध्वज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनवतंरी हॉस्पिटल में मुख्य अतिथि मनोज कायल व दिनेश तावणियां ने ध्वजारोहण किया। हॉस्पिटल के प्रबंधक मांगीलाल सारण व हरिओम शर्मा ने सभी का स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान डॉ. पूनम रावत, डॉ.पी.एस. मान, व डॉ. जगदीश राय सहित मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। सभी का मुंह मीठा करवाते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दी गई।

धोरा क्रिकेट क्लब ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धोरा क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने धोलिया रोड पर सुनारी जोहड़ी के क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया। यहां शिव दर्जी, गोपाल सुथार, बनवारी माली, ओमप्रकाश ने ध्वजारोहण किया व युवा खिलाड़ियों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने व कर्तव्य निभाने की प्रेरणा दी। सभी का लड्डू से मुंह मीठा करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन नवरत्न सेरडिया ने किया।

कम्प्यूटर सेंटर में मनाया आजादी का पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माँ सरस्वती कम्प्यूटर सेंटर व लाईब्रेरी में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान गौरव टाडा सहित सभी ने शहीदों का पूजन किया ध्वजारोहण कर शुभकामनाएं दी। सेंटर के दयानंद चौधरी, शिव, भागीरथ, रामनिवास सैन, भरत बाना सहित अनेक विद्यार्थी मौजूद रहें।

नोसरिया स्कूल में मनाया उत्सव, दी प्रेरणाा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामावि नोसरिया में प्रधानाचार्य ऋषिराज, सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र नोसरिया सहित नानूराम गोदारा व हीराम पूनियां ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व मुख्य अतिथि नोसरिया ने बच्चों को शहीदों का सम्मान करने व देश की सेवा में तत्पर रहने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य ने सभी का आभार जताया।

सूरज की पहली किरण के साथ किया ध्वजारोहण, युवा हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूरज की पहली किरण के साथ धोलिया रोड पर युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। भारत माता की जय के जयकारे लगाए व ध्वजारोहण किया। इस दौरान (बीएसएफ) नरपत सिंह, नीरज शर्मा, अशोक ज्याणी, राधेश्याम, मुकेश भाट, किशन पारीक, सावरमल भार्गव, चुन्नीलाल, सांवरमल जाट, पंकज भोजक, रौनक, राहुल शर्मा, अशोक जाट सहित अनेक युवा मौजूद रहें।

विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि लोढेरा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से दिवंगत सोहनलाल गोदारा की स्मृति में दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि उनके पुत्र सीआरपीएफ इंस्पेक्टर हुकमाराम गोदारा ने वर्ष 2022-23 की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा पूजा पुत्री मामराज गोदारा को दी। गोदारा ने छात्रवृत्ति के 5100 रूपए एवं स्मृति चिन्ह देकर सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य ने गोदारा सहित कार्यक्रम में भाग लेने वाल सभी मौजिज ग्रामीणों का आभार जताया।











