May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2023। मुस्लिम समाज क्रिकेट प्रतियोगिता-2023 दशहरा मैदान में खेली गई। 13 अगस्त को प्रतियोगिता प्रारंभ हुई व 15 अगस्त की संध्या पर पूर्ण हुई। प्रतियोगिता में 14 टीमों के कड़े मुकाबले में सभी को पछाड़ कर कुरैशी समाज टीम ने बाजी मार ली और प्रथम स्थान हासिल किया। टीम को ट्राफी व नगद पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम ने फाइनल में बिसायती समाज टीम को शिकस्त देते हुए 4 विकेट से हराया। खेल के दौरान बल्लेबाज मोहम्मद इमरान ने दर्शकों की दाद बटोरी और श्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब हासिल किया। वहीं श्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब साकिर बिसायती व बेस्ट फिल्डर का अवार्ड वाजिद शेख ने लिया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल करने वाले रिजवान शेख भी लीग के दौरान खासे चर्चित रहें। प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाज के मौजिज व भाजपा नेता रोशनअली छींपा, राजू धोबी, साबिर चूनगर, यूसुफ मनिहार, आरिफ छींपा, अमन जिनवा, इरफान छींपा, साजिद खोखर, फारुख खोखर, अजहरुद्दीन पंजाबगिर, आदिल बहलीम, गोल्डन तंवर मौजूद रहें। सभी वक्ताओं ने खेल को हार जीत से नहीं खेल की भावना से खेलने को महत्वपूर्ण बताया। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों के साथ श्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया व बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुस्लिम समाज ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता को ट्राफी व नगद पुरस्कार दिए गए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपविजेता का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रेष्ठ खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत।