






हेमासर के ग्रामीणों ने मांगा पेयजल, उपखंड अधिकारी से लगाई गुहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकटवर्ती गांव हेमासर पेयजल समस्याओं से जूझ रहा है। ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पहुंच कर गांव में पेयजल सप्लाई सुचारू करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीन सरकारी ट्यूबवेल है। दो अत्यधिक पुराने है उनमें मोटर छोटी लगी हुई है। जो गत 5-6 माह से महिनों से लगातार खराब हो रही है। जिससे गांव में सप्लाई पूरी तरह से बाधित है। विभाग द्वारा बार बार खराब मोटर को रिपेयर कर लगवा दी जाती है जो कुछ ही दिनों में पुन: खराब हो जाती है और इसे ठीक करवाने में 15-20 दिन लग जाते है। घरों में लोग टैंकरों से आपूर्ति कर रहें है जो आर्थिक बोझ बढ़ाने के साथ बेहद परेशानी का कारण बन गया है। गांव की गौशाला में भी पानी टैंकर मंगवाने पड़ रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि एक ट्यूबवेल में तीन माह से खराब मोटर पड़ी है। ग्रामीणों ने गांव की आबादी को देखते हुए ट्यूबवेलों में बड़ी मोटरें लगवाने और एक चार माह पूर्व नए बनाए ट्यूबवेल से सप्लाई लाइन शीघ्र बिछाने की मांग की है। इस दौरान लक्ष्मीनारायण, गौरीशंकर, देवकिशन शर्मा, तेजाराम, मगनलाल, तुलसीराम, भंवरलाल, गणेश, बनवारी सहित अनेक लोग शामिल रहें।

विपक्षी पार्षद, नेता प्रतिपक्ष व शहर अध्यक्ष पहुंचे पालिका, रखी मांगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में माहौल गहमागहमी का रहा। यहां नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख और नगर अध्यक्ष ओम गुरावा की अगुवाई में विपक्षी पार्षद पालिका पहुंचे। सभी ने ईओ व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा के समक्ष नाराजगी जताते हुए उनकी समस्याओं पर सुनवाई करने की मांग की। सदस्यों ने उनके वार्डों के साथ सौतेला व्यवहार करने की बात कही। शर्मा ने समस्याओं की सुनवाई की, ज्ञापन लिए व शीघ्र समाधान करने का आश्वासन भी दिया। यहां पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा भी मौजूद रहें। वार्ड 20 के पार्षद यूसुफ चुनगर ने बिग्गाबास में टोडरमल कुंए के पास नालों की सफाई करने, 6 चेम्बरों की सफाई करवाने, महेश मंत्री वाले कॉर्नर से जुमो चुनगर के घर तक नाली को गहरा करवाने की मांगे रखी। वार्ड 18 की पार्षद पुष्पादेवी नाई के प्रतिनिधि ने नंदकिशोर सिद्ध, राजकुमार पालीवाल, श्रवणसिंह राजपूत, हरिरामजी मंदिर के पास, जगदीश मीणा के घर के सामने, टोडरमल के कुंए के पास, अब्बास बेहलीम के घर के पास, पेड़ीवाल भवन के सामने लाईट लगवाने की मांग की। इसी वार्ड में स्थित चेंबर पर जाली लगवाने की मांग की। पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने वार्ड 24 में बंद नाली खोलने एंव मरम्मत की मांग की। वार्ड 16 के भी पार्षद प्रतिनिधि ने खराब रोडलाईट ठीक करवाने की मांग के साथ पत्र सौंपे। इस दौरान सत्यनारायण जाट सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहें।





