May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2022। हाई स्कूल रोड पर स्थित श्रीगणेश ज्योतिष केन्द्र पर आज दो दिवसीय निःशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर का उद्घाटन हुआ। शिविर में पहले दिन करीब दो दर्जन लोगों ने परामर्थ का लाभ लिया। शिविर का उद्घाटन करते हुए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी ने कहा कि ज्योतिष विशुद्ध गणित है जो वेद के समकक्ष ही प्राचीन है। ज्योतिष द्वारा दिखाए गए जनकल्याण व अध्यात्म के मार्ग पर चलकर मानव जीवन नैतिक उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाता है। उद्घाटनकर्ता नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने कहा कि हमारे देश में ही नहीं विदेशी संस्कृति भी भारतीय ज्योतिष शास्त्र का लोहा मानने लगी है। शिविर आयोजक समाजसेवी मांगीलाल बोथरा ने कहा कि आज के युग में जीवन असंतोष व चिताओं से भरा है और ऐसे में ज्योतिष के माध्यम से व्यक्ति शांति व संतोष पाने का मार्ग खोज सकता है। बोथरा ने अधिक से अधिक नागरिकों को शिविर का लाभ लेने की बात कही। शिविर में ज्योतिषविद रामदेव उपाध्याय अपनी सेवाएं दे रहें है। इस दौरान राजगुरू देवीलाल उपाध्याय ने भी ज्योतिष के छोटे छोटे उपायों से जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन होने की बात कही। यहां डॉ. चेतन स्वामी, तोलाराम मारू, सत्यनारायण स्वामी, रतनलाल पुगलिया, मनोज पारख, संजय पारीक, नारायण स्वामी, राजा मोदी, तरूण शर्मा सहित अनेक ज्योतिष प्रेमी उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोगों ने ज्योतिष सलाह का लिया लाभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान कई मौजिज नागरिक उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ज्योतिष शिविर का हुआ उद्घाटन।