May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2024। पपीता एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है जिसमें विटामिन-ए, सी और के, फोलिक एसिड, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इन पोषक तत्वों की वजह से ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यही कारण है कि कई लोग इसे रोज सुबह खाली पेट खाना भी पसंद करते हैं। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है और स्किन को भी काफी फायदा मिलता है। ये वजन कम करने में भी काफी मददगार हो सकता है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए पपीता खाना हानिकारक हो सकता है (Papaya Side Effects)। इस आर्टिकल में हम इसी बारे में जानेंगे कि किन लोगों को पपीता खाने से परहेज करना चाहिए।

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए पपीता?

गर्भवती महिलाएं

पपीते में पेपेन नामक एक एंजाइम होता है, जो यूटेरस को कॉन्ट्रेक्ट करने लगता है। इसके कारण प्रीमेच्योर डिलीवरी का खतरा बढ़ जाता है। कुछ मामलों में इसकी वजह से गर्भपात का खतरा भी बढ़ सकता है।

स्तनपान कराने वाली महिलाएं

पपीता खाने से ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं के दूध में भी पेपेन एंजाइम पहुंच सकता है। यह एंजाइम शिशु के पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पपीता खाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

किडनी की पथरी से पीड़ित

पपीता में ऑक्सालिक एसिड होता है, जो किडनी में पथरी की वजह बन सकता है और अगर पहले से पथरी है, तो उन्हें और बढ़ावा दे सकता है। जिन लोगों को किडनी में पथरी है, उन्हें पपीता काफी सीमित मात्रा में खाना चाहिए या इससे पूरी तरह बचने की कोशिश करनी चाहिए।

पेट की समस्या वाले लोग

पपीता का सेवन पेट की समस्याओं जैसे दस्त, कब्ज, या पेट दर्द को बढ़ा सकता है। पेट की समस्याओं से पीड़ित लोगों को पपीता खाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

एलर्जी

कुछ लोगों को पपीता से एलर्जी हो सकती है। एलर्जी के लक्षणों में मुंह में खुजली, दाने, पेट दर्द, या सांस लेने में कठिनाई शामिल हो सकती है। पपीता से एलर्जी वाले लोगों को इससे पूरी तरह से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

दवाएं ले रहे लोग

कुछ दवाएं पपीता के साथ रिएक्ट कर सकती हैं। यदि आप कोई दवा ले रहे हैं, तो पपीता खाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें।