May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ सहित पूरे अंचल में रविवार का दिन नागरिकों का धर्म कर्म में व्यतीत हुआ है। गांव तोलियासर, लखासर, बिग्गा, आड़सर बास भैरव मंदिर के भैरव दरबारों की भव्य सजावट की गई। तोलियासर मंदिर के पट बंद रहें परन्तु बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ध्वजा के दर्शन कर बाबा को अपनी हाजरी दर्ज करवाई। ठाकुर जी मंदिरों में अनंत चतुर्दशी का पूजन कर कथा सुनाई गई तथा बड़ी संख्या में घरों में शनिवार रात्रि को जागरण कर आज अनंत चतुर्दशी का उद्यापन किया गया। दधिमति माता मंदिर कालूबास, ठाकुरजी मंदिर आड़सर बास, ठुकरियासर ठाकुरजी मंदिर में अनंत भगवान की कथा सुनाई गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने यहां कथा सुनी व ठाकुर जी के दर्शन किए। इसके साथ ही दस दिन से चल रहे गणपति उत्सव का आज समापन करते हुए नम आंखो से गणेश विसर्जन के कार्यक्रम हुए। वार्ड 23 में बाल मित्रमंडल द्वारा गणपति विसर्जन लूणकरणसर नहर में जाकर किया गया। गांव आड़सर में श्रीगणपति नवयुवक मंडल द्वारा पांचवा गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां गांव की मिट्टी से गांव के ही मूर्तिकार युवक हनुमान सुथार ने मनमोहक गणेश मूर्ति बनाई। 10 दिन के उत्सव में मूर्ति पूजन के साथ मंडल के युवाओं ने सुथार का आभार प्रकट किया। आड़सर तालाब में आज गणेश विसर्जन के दौरान युवाओं ने जमकर गणपति बाप्पा मोरया के जयकारे लगाए। आप भी हमारे क्षेत्र से आज भैरव दर्शन, अनंत पूजन और गणपति विसर्जन के विभिन्न फोटो देखें टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ के सभी राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आपराधिक, सामाजिक समाचारों से जुड़ने के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा भैरव दरबार में हुआ बाबा का फुलों से श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा मंदिर में भी दर्शन करने पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर भैरव दरबार में नाचते गाते भैरव भक्तों ने जयकारे लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर भैरव के दर्शन करने पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर दरबार बंद रहा परन्तु मंदिर कमेटी ने बाबा का दिव्य श्रृंगार किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर भैरव बाबा को लगाया 56 भोग का प्रसाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दधीमथी माता मंदिर में पुजारी ने सुनाई अंनत चतुदर्शी की कहानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में ठाकुरजी मंदिर में अनंत चतुर्दशी का पूजन व कथा सम्पन्न करवाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर में गांव के युवक हनुमान सुथार ने मिट्‌टी से गणेश मूर्ति बनाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर जोहड़ में गणपति विसर्जन किया कालूबास सोमाणी परिवार ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में मेघराज पुरोहित के घर अनंत चतुर्दशी का पूजन व रात्रि जागरण का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चंपालाल उप्पाध्याय के घर से कोलायत सरोवर में गणेश विसर्जन के लिए जाते हुए श्रद्धालु, खुब लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज तोलियासर कांकड़ मंदिर से मुख्य मंदिर तक पेट के बल धोक लगाने जाते श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर पैदल यात्रि संघ रवाना हुआ शनिवार शाम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 23 में आयोजित गणेश उत्सव से बाल मित्र मंडल ने लूणकरणसर नहर में किया विसर्जन।