






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2026। क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अभी कुछ देर पहले ही गांव सोनियासर मीठिया के पास कुनपालसर मार्ग पर एक बाइक और पिकअप आमने सामने टकरा गए है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार दो युवक कितासर भाटियान निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सोनियासर मीठिया के सक्रिय युवा मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को गांव में ही डॉक्टर तक पहुंचा तुरंत चिकित्सकीय सहायता दिलवाई। दोनों घायलों को गांव की ही एक पिकअप में लेकर उपजिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया है। वहीं कितासर सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनियां को दोनों घायलों की सूचना देकर घायल के परिवार तक सूचना कर दी गई है।




