May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2026। मुख्य बाजार में बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर टैक्सी चालक रामचंद्र शर्मा को सोने की रखड़ी मिली। शर्मा ने रखड़ी लौटाने के लिए मालिक की तलाश शुरू कर दी।
ऊपनी निवासी प्रभुनाथ गंगनाथ गोदारा आज गौ सम्मान आह्वान यात्रा में गांव से आई बस में श्रीडूंगरगढ़ आए। वे पुराने बस स्टैंड से फल लेकर टैक्सी में चढ़ रहें थे उसी समय घर से ठीक करवाने जेब में रख कर लाए सोने की रखड़ी स्टैंड पर ही गिर गई। प्रभुनाथ अपने गांव घर पहुंचे और रखड़ी नहीं पाई तो चिंतित हो गए। प्रभुनाथ किसी गाड़ी में लिफ्ट लेकर उल्टे पांव श्रीडूंगरगढ़ लौटे और पुराना बस स्टैंड पर रखड़ी ढूंढने लगे। सब्जी फल ठेले वालों ने उनसे पूछा बाबा आप क्या ढूंढ रहें हो। परेशान प्रभुनाथ ने उन्हें बताया सोने की रखड़ी खोने की बात बताई। ठेले संचालक युवाओं ने उन्हें बताया कि रखड़ी बाबत श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में खोया पाया खबर में जानकारी आई है। प्रभुनाथ ने टाईम्स के अशोक पारीक से संपर्क किया। पारीक ने बातचीत कर पूरी तस्दीक की और रामचंद्र शर्मा ने पुलिस थाने में प्रभुनाथ को रखड़ी लौटा दी। प्रभुनाथ ने रामचंद्र शर्मा की भल मानसता व ईमानदारी की सराहना करते हुए बार बार उनका आभार जताया।