May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आयोजित रंग बरसे होली उत्सव में मंगलवार को नेहरू पार्क में बिग एलईडी स्क्रीन, हाई वोल्टेज म्यूजिक, चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, टैंकरो से पानी की बौछारें और पांच क्विंटल से अधिक गुलाल उड़ा कर होली लवर्स ने जबरदस्त होली खेली। यहां ग्राउंड में सुदंर सेल्फी पॉइंट सजाएं गए जिनके आगे युवतियों व महिलाओं ने खूब सेल्फियां खिंची। आयोजन में कस्बे क्षेत्र से बेटियों, बहनों व महिलाओं की टोलियों के रूप में भाग लिया और नाचते गाते एक दूसरे को खूब रंग लगाया। आयोजन में न्यूली कपल से लेकर अनेक बुजुर्ग कपल भी शामिल हुए। अनेक बुजुर्ग दपंती आयोजन के समापन तक बैठे रहें और फोटो वीडियो लेते हुए कार्यक्रम की सराहना करते नजर आए। कार्यक्रम के सहयोगी भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं व कांग्रेस नेता मूलाराम भादू परिवार सहित होली के आयोजन में शामिल हुए। भादू ने जीवन में बुराई से दूर रहने और अच्छाई के सदैव सजग रहने, सत्य का साथ देने की प्रेरणा दी। भादू ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों व यहां के प्रवासियों को होली की बधाई दी। विनोद गिरी गुसाईं ने शहर में महिला प्रधान आयोजनों को पूर्ण सुरक्षित ढंग से सफल बनाने के लिए टाइम्स का आभार जताया व समस्त क्षेत्रवासियों के लिए सुख व समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में अतिथि पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए दूसरों के प्रति संवेदनशील होकर होली खेलने की बात कही। पार्षद रजत आसोपा व लोकेश गौड़ का सम्मान किया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रज्ञा केकरी की प्रज्ञा बैद् व जैन स्टोर के संचालक महेन्द्र जैन, पालिकाकर्मी सहित आपणो गांव सेवा समिति की टीम ने पूरा सहयोग दिया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी ने सभी का स्वागत किया व मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल स्वामी ने सभी का आभार जताया। रेडियो जॉकी डीके ने कार्यक्रम का संचालन किया। आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों सहित अनेक महिला समितियों व मंडलियों ने आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया।

ये हुए पुरस्कृत, पानी ने जमाया रंग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रज्ञा केकरी के सहयोग से कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान बेस्ट चाइल्ड हुनर, बेस्ट कपल का पुरस्कार दीपिका व अजय, न्यूली मैरिड कपल की प्रतियोगिता के विजेता कोमल व सोमदत्त को, बेस्ट फिमेल मुस्कान सोमाणी, बेस्ट मेल एडवोकेट रणवीरसिंह खिंची को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में आपणो गांव सेवा समिति का सम्मान किया गया। ग्राउंड पर समापन से पूर्व टैंकरों की सहायता से पानी की बौछारें की गई जिससे होली समारोह का रंग जम गया। पानी में भीगने का मन रखने वाले होली लवर्स खूब भीगे व खूब गुलाल लगाया। फुहारों में बच्चों ने धूम मचा दी और सभी ने श्रीडूंगरगढ़ में हुए पहली बार इस सामूहिक होली उत्सव के शानदार आयोजन पर आभार जताया। पूरे आयोजन का वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें, वहीं देखें रंग बिरंगे रंगो में सजी सभी फोटो। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आयोजित रंग बरसे उत्सव में कांग्रेस नेता मूलाराम भादू, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं ने दी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं।।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने बुराई से दूर रहने और अच्छाई का साथ देने का संकल्प लेने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों को आयोजक विशाल स्वामी द्वारा रंग लगाकर समारोह प्रारंभ किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों व महिलाओं ने परिवारों के साथ मनाई धूमधाम से होली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 5 क्विंटल से अधिक रंग बरसाया होली लवर्स ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जमकर हुई धमाल, हाई वोल्टेज म्यूजिक के साथ खेला रंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेस्ट ग्रुप को सम्मानित किया अतिथि व पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टैंकरों से पानी की बौछारों ने जमाया होली का रंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पानी, म्यूजिक व रंग के साथ मचाई धमाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में लिया सामूहिक होली का आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में पानी से भीगने में शामिल हुए उत्साही अनेक परिवार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खूब रंग बरसाया गया, पार्क में रंगो से मची धमाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों ने होली का जमकर उठाया लुफ्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवविवाहित जोड़ो ने खेले खेल, विजेताओं को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समापन की घोषणा तक डटे रहें होली लवर्स।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जमकर नाचे, भीगे, उड़ाया रंग, की मस्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरक्षात्मक ढंग से खेली गई चार घंटे होली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक खेलों का आयोजन किया गया व विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेल में खूब आनंद के साथ भाग लिया होली लवर्स ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों ने टोलियां बनाकर भाग लिया आयोजन में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रंग में रंगे नजर आए सभी चेहरे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेस्ट मेल, बेस्ट चाइल्ड, बेस्ट कपल, बेस्ट फिमेल के प्राइज से इन्हें नवाजा गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपणो गांव सेवा समिति के युवाओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका के दमकलकर्मियों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ली खूब सेल्फियां, मचाई धमाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले ली सेल्फी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे परिवार शामिल हुए आयोजन में, की जमकर मस्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जमकर मचाई धूम, खूब लगाया रंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक सहेलियों ने मिलकर भाग लिया आयोजन में।