May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2025। पीएम नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त आज वाराणसी से जारी की है। मोदी ने बताया कि 20,500 करोड़ रूपए की राशि किसानों के खाते में भेजी गई है। जिसका लाभ देश भर के 9 करोड़ 70 लाख किसानों को मिला है। बता देवें इससे पहले पीएम ने 18 जून 2024 को किसानों के खातों में सम्मान निधि भेजी थी। आज किसानों के खातों में दो दो हजार रूपए क्रेडिट होने लगे है। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मंडी कार्यालय के हॉल में किया गया। मंडी सचिव सलीम मोहम्मद ने बताया कि किसानों की 20वीं किश्त जमा होनी प्रारंभ हो गई है। उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 20वीं किश्त खाते में आई या नहीं इसके लिए किसान योजना की https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा व यहां फार्मर कॉर्नर में जाकर बेनेफिशियरी स्टेटस पर जाए। इस पर क्लिक करते हुए नया पेज ओपन होगा। इस पेज पर आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर डालना होगा जिससे आपके सामने 20वीं किश्त का स्टेट्स दिखाई देगा। आप बैंक जाकर भी सुनिश्चित कर सकते है कि पैसा आया या नहीं। इस दौरान कार्यक्रम में मानत अली, गोपाल सिंह राजपुरोहित, सीताराम लुखा, ओमप्रकाश ज्यानी, भगवानराम महिया, किशनसिंह राजपूत, रामदयाल बाना, ओमप्रकाश बाना, राजाराम महिया, उत्तम उपाध्याय, शंकर कलवाणियां, देव गिला, रामदेव गिल सहित अनेक किसान कार्यक्रम में शामिल हुए। सचिव ने सभी का आभार जताया।