May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2025। सिंधी समाज द्वारा झूलेलाल मंदिर में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से झूलेलाल चालीसा महोत्सव मनाया जा रहा है। शुक्रवार रात मंदिर प्रांगण में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्बे की बेटी आईएएस ममता जोगी व आरजेएस पूनम जोगी का समाज पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी, मंत्री अशोक वासवानी, महिला शक्ति मीना मोरवानी व मीना बोधिजा ने शॉल ओढाकर उपहार देकर सम्मान किया। दोनों युवतियों ने पूरे सिंधी समाज का आभार जताते हुए युवा पीढ़ी को जीवन में लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत से उसका पीछा करने की प्रेरणा दी। अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी ने दोनों बेटियों द्वारा उच्च पदों पर सलेक्शन हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने पर गर्व जताया और उन्हें देश में जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का आग्रह भी किया। युवा रवि रिझवानी ने बताया कि चालीसा महोत्सव के 17वें दिन आयोजित समारोह में सिंधी समाज के बच्चों धार्मिक गीतों व भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बच्चों मीनाक्षी मोरवानी के निर्देशन में सांस्कृतिक तैयारी की व चारू खट्टनाणी, पिंकी थावानी, भूमि गुरनाणी के साथ अनेक बच्चों ने सुदंर प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने सिंधी समाज पर आधारित एक नाटिका प्रस्तुत दी व समाज के जीवन मूल्य की स्थापना किए जाने की शिक्षा दी। समारोह में समाज के बच्चे बुजुर्ग, महिलाए व युवा सहित सभी लोगों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। अध्यक्ष मंत्री ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम के बाद भजन, झूलेलाल चालीसा, भोग, महाआरती के बाद प्रसाद वितरण के आयोजन संपन्न हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज की महिला शक्ति, युवा बुजुर्ग व बच्चे सभी शामिल हुए समारोह में, धूमधाम से मनाया चालीसा महोत्सव का 17वां दिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज पंचायत के अध्यक्ष व मंत्री ने आरजेएस व आईएएस बेटियों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों बहनों ने जताया सभी का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हें मुन्नों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां।