May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2021। आज सुबह एक विवाहिता द्वारा फांसी खाकर अपने प्राण देने के बाद एक दूसरी दुर्घटना में क्षेत्र के विष्णुदत्त ने अपने प्राण गवां दिए है। एएसआई बीरबल ढाका ने बताया कि कितासर बिदावतान निवासी 50 वर्षीय विष्णुदत्त पुत्र बद्रीनारायण ब्राह्मण ने अपने घर में ही 24 जनवरी को अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिससे परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आए। यहां से चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रैफर कर दिया था जहां आज सुबह उसकी दौराने ईलाज मौत हो गई है।