






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का बाजार हो या घुमचच्कर, पुराना बस स्टैंड हो या पुरानी घास मंडी, हाईस्कूल रोड हो या गौरव पथ हर जगह वाहन चालकों की मनमर्जी की पार्किंग ही यातायात की सबसे बड़ी समस्या है। मनमर्जी की अवैध पार्किंग अब शहर में नहीं चलेगी और यह तय किया है श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी अशोक विश्नोई की अगुवाई में पुलिस टीम कस्बे के बाजारों में लगातार सक्रिय हैं और बुधवार शाम को यातायात को बाधित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। बुधवार को कस्बे के बाजारों में 37 वाहनों के चालान काटे गए और 1 को सीज किया गया। विश्नोई ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए बाजार में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं और लगातार समझाइश भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा और समझाइश से भी नहीं मानने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा।



