May 20, 2026
IMG-20230822-WA0147

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2023। रिड़ी 132 से निकलने वाली 33 केवी लाइन में आये फाल्ट को निकालने के लिए शटडाउन लेने के मुद्दे पर किसानों के बीच हुई टकराव की स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस, प्रशासन और क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस टीम जाम खुलवाने के लिए धर्मास में मौके पर पहुंची और वहां समझाइश की और वहां से जेईएन को साथ लेकर रिड़ी पहुंचे। रिड़ी के किसानो ने मंगलवार सुबह भी बाड़ेला-नोसरिया-इंदपालसर-हथाना जीएसएस का फाल्ट निकालने के लिए 40 मिनिट का शटडाउन लेकर पांच घंटे बिजली बंद करने की स्थिति पर रोष जताया। यहां किसान नेता तोलाराम जाखड़ भी पहुंचे और मामले की गम्भीरता को समझते हुए विभाग के प्रति रोष जताया। जाखड़ ने बताया कि विभाग के कार्मिकों की कार्यशैली के कारण सभी किसान परेशान हुए हैं। यहां पर एक घंटे में फाल्ट निकाल देने का आश्वासन विभाग ने दिया और रिड़ी के किसानो ने भी दूसरी लाइन के फाल्ट के लिए रिड़ी को कम से कम बन्द करने की मांग की है। साथ ही रिड़ी के किसानों ने स्थाई समस्या का समाधान करवाने की मांग भी की है।