May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-08-21 at 9.36.49 PM

राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के चुनाव संपन्न, खींयाराम अध्यक्ष, ख्यालीचंद महामंत्री निर्वाचित, पढें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के चुनाव संपन्न हुए है। चुनाव पर्यवेक्षक जिला मंत्री चुन्नीलाल इनानिया, चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश खुराव की निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया सरदारशहर रोड पर अंबेडकर भवन में संपन्न हुई। खुराव ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ का वार्षिक अधिवेशन तथा तहसील शाखा के चुनाव भंवरलाल कोलासर की अध्यक्षता में करवाया गया। शाखा के तहसील अध्यक्ष पद पर खींयाराम रोलन को निर्विरोध रूप से चुन लिया गया। वहीं महामंत्री ख्यालीचंद पटीर तथा तहसील सभाध्यक्ष नानूराम परिहार को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर किशोरीलाल मीणा, तहसील महिला मंत्री अलका परिहार, तहसील कोषाध्यक्ष राजेंद्रप्रसाद शांडेला का चुनाव किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद की गरीमा व कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा करने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने सभी को बधाई दी व सभाध्यक्ष नानूराम परिहार ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) का चुनाव संपन्न।

गोदारा लोढेरा, गुसाईंसर बड़ा के ग्रामीणों के साथ पहुंचे विभाग, मांगी बिजली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा आज गांव लोडेरा व गुंसाईसर बड़ा के ग्रामीणों के साथ बिजली विभाग पहुंचे और किसानों की बिजली समस्या पर आवाज उठाई। बिजली समस्या से परेशान ग्रामीणों ने हर हाल में बिजली दिलवाने की मांग की और गोदारा ने अधिकारियों से लंबी वार्ता में समस्याएं गिनवाई। गोदारा ने शीघ्र समाधान की मांग की और अधिकारियों ने की समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा मिले बिजली विभाग के अधिकारियों से मांगी बिजली।

वार्ड 6 में पहुंची नेता प्रतिपक्ष, बताई योजनाएं, सुनी समस्याएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख शहर के सभी वार्डों में घुमकर महिलाओं से मेलजोल करते हुए उन तक मुख्यमंत्री की योजनाओं की जानकारी पहुंचा रही है। आज वार्ड 6 में जनसंपर्क करते हुए पारख बड़ी संख्या में महिलाओं से मिली और उन्हें चिरंजीवी योजना, घरेलू गैस सब्सिडी, अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट योजना, फ्री स्मार्ट फोन योजना, पालनहार योजना की जानकारी दी। पारख ने बताया कि वार्ड में सफाई को लेकर तथा पेयजलापूर्ति को लेकर नागरिक परेशान नजर आए व अपनी शिकायतें भी सुनाई। पारख ने समाधान के प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेता प्रतिपक्ष पहुंची वार्ड 6 में, किया जनसंपर्क।