






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2023। बेनीसर के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत के बाद पुलिस एएसआई पूर्णमल टीम सहित मौके पर पहुंच गए है। पूर्णमल ने बताया कि मृतक युवक की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है और उसने सफेद शर्ट व नीला पजामा, लाल रंग की स्लीपर चप्पल पहन रखी है। युवक की अभी तक कोई पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने नागरिकों से पहचान की अपील की है। अगर किसी भी नागरिक को मृतक की पहचान हो तो वह पुलिस को सूचना देवें। आप अपनी सूचना 9414743925 पर एएसआई पूर्णमल को दे सकते है।
नीचे दी गई फोटो आपको विचलित कर सकती है, पर ये मृतक की पहचान के लिए जरूरी होने के कारण लगाई गई है।





