May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2023। क्षेत्र में ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत के हादसे लगातार बढ़ रहें है। अभी अभी गांव बेनीसर से एक किलोमीटर श्रीडूंगरगढ़ की ओर हिसार डेमू ट्रेन से कटने से एक जने की मौत हो गई है। ट्रेन में सवार श्रीडूंगरगढ़ निवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन 11.35 पर श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन से निकली और बेनीसर पहुंचने से पहले एक युवक कट जाने की मौत हो गई है। ट्रेन करीब 10 मिनिट रूकी रही और खबर मिलते ही पुलिस एएसआई पूर्णमल मौके पर जाने के लिए रवाना हो गए है। आगे की पूरी सूचना के लिए आप जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।