May 20, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2023। पुलिस ने सोमवार को अलग अलग कार्रवाईयों में पांच जनों को गिरफ्तार किया। श्रीडूंगरगढ़ थाने में मोडाराम मेघवाल निवासी रीड़ी की परिवाद की जांच के दौरान हैड कांस्टेबल आवड़दान ने कार्रवाई करते हुए आरोपी 20 वर्षीय कालूराम पुत्र कोजाराम मेघवाल, 23 वर्षीय नौरंगलाल पुत्र हरखाराम मेघवाल निवासी रीड़ी को किसी संगीन अपराध करने से रोकने के लिए गिरफ्तार किया। वहीं सेरूणा थाने में थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने झगड़ा फसाद करते हुए गांव लिखमीसर दिखणादा निवासी 24 वर्षीय लालूराम पुत्र हीराराम लुहार तथा 32 वर्षीय शंकरलाल पुत्र हड़ामानाराम लुहार को गिरफ्तार कर लिया।