






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2022। अस्पताल के सामने लाउड म्यूजिक बजाने पर सेरूणा पुलिस ने दो जनों को पकड़ लिया व उनका म्यूजिक सिस्टम जब्त कर लिया। हैड कांस्टेबल सुभाष ने बताया कि दो अलग अलग कार्रवाईयों में दो युवकों को पकड़ा गया। पूनरासर निवासी 20 वर्षीय युवक रामदयाल ब्राह्मण तथा देराजसर निवासी 21 वर्षीय गौरीशकंर स्वामी को सैरूणा पीएचसी के सामने बिना अनुमति के तेज आवाज में टेप बजाने पर पकड़ा। पुलिस ने म्यूजिक सिस्टम जब्त किया व आरएनसी एक्ट की कार्रवाई में पाबंद किया।



