May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2022। लंपी से पीड़ित हजारों गौवंश की मौत से आहत युवा गाय बचाओ पदयात्रा का आयोजन कर रहें है। ये युवा जत्था 21 सितंबर को शाम 4 बजे गौरव पथ से बीकानेर तक “गाय बचाओ पदयात्रा” निकालेंगे। यात्रा में क्षेत्र के अनेक युवा पैदल जिला कलेक्टर के पास पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। यात्रा के  संयोजक समाजसेवी बृजलाल तावणियां व आयोजक मनोज सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन संबंधी सभी तैयारियों के लिए रविवार देर शाम चिड़पड़नाथजी की बगीची में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्षद रामसिंह जागीरदार, अरूण सिखवाल, भंवरलाल प्रजापत, सतीश सारस्वत, विजय शेखावत, रणवीरसिंह, जितेन्द्र नाई, गणेश ओझा, आनंद शामिल हुए। इस पदयात्रा में भाग लेने के लिए नागरिक 7778842083 पर संपर्क कर सकते है।