May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2020। हाइवे पर हो रहे हादसे अब पूरे जिले को रुला रहे हैं। गुरुवार अलसुबह बीकानेर में पेमासर गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में पूगल थानाधिकारी सहित तीन ने जान गवाईं है। दुर्घटना में पूगल थानाधिकारी महावीर न्योल सहित एक कॉन्स्टेबल काशीराम व एक नागरिक चंदू स्वामी की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे बीकानेर से डेढ़ किलोमीटर दूर हुई इस दुर्घटना में एसएचओ की ब्रेजा गाड़ी आगे चल रहे एक ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में सवार तीनों लोगो की मौत हो गयी है। प्रत्यक्षदर्शी एम्बुलेंस चालक बंसी स्वामी ने बताया कि मौके पर भारी संख्या में पुलिस भी पहुंची और पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही तीनों ने दम तोड़ दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूगल थानाधिकारी को बीकानेर पीबीएम ट्रोमा सेंटर लाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस दल मौके पर घायलों को निकाल कर एम्बुलेंस में चढ़ाते हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रात को ही पीबीएम अस्पताल पुलिस महकमे के बड़े अधिकारी पहुंच गए थे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीषण टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।