May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-04-06 at 20.37.19

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2025। धर्मयात्रा के दौरान पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। धर्मयात्रा के पूरे रूट को बल्लियों व रस्सियों से बांधकर रास्ते बंद कर दिए गए। पुलिस प्रशासन करीब 350 जवानों के साथ अधिकारी तैनात रहें थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि एडिशनल एसपी कैलाश सिंह सांदू व ओमप्रकाश चौधरी मौजूद रहें। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक व गंगाशहर सीओ पार्थ शर्मा, ट्रेफिक सीओ किशनसिंह ने मोर्चा संभाले रखा। ये यात्रा में पैदल दौड़ते भी नजर आए। वहीं कालू, शेरूणा, नापासर व पांचू एसएचओ सहित अनेक सीआई, एएसआई, महिला हैड कांस्टेबल, व सैंकड़ों कांस्टेबल तैनात रहें। इसी के साथ पुलिस ने 166 पुलिस कर्मी, 100 होमगार्ड व 20 आरएसी जवान, श्रीडूंगरगढ़, शेरूणा, कालू पुलिस थाने के जाप्ते सहित करीब 350 पुलिस जवान तैनात रहें। अनेक पटवारी भी धर्मयात्रा के दौरान ड्यूटी में तैनात रहें।

झंडा लहराने पर अभद्र व्यवहार का आरोप, सोमवार को बुलाई बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्मयात्रा के दौरान एक कार्यकर्ता के साथ पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। झंडा लहराने के दौरान हुए इस वाकये का वहां मौजूद व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक ने जम कर विरोध किया। मौके पर सीओ निकेत पारीक ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। लेकिन कार्यकर्ता इस सबन्ध में आक्रोशित है और आयोजन पूर्ण होने के बाद समापन स्थल पर बैठक कर मामले की पूरी जानकारी आपस मे दी गई। इसके बाद इस सबन्ध में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार सुबह 10 बजे विहिप कार्यालय में आम बैठक भी बुलाई गई है।

बिजली कटौती रही शहर में..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्युत विभाग भी धर्मयात्रा के दौरान अलर्ट मोड पर रहा। करीब चार घंटे शहर में बिजली कटौती की गई। विभागीय अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान एहतियात के लिए बिजली कटौती की गई। जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस जवान छतों पर भी नजर आए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने मुख्य बाजार को बनाया छावनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ निकेत पारीक ने पूरे मार्ग किया धर्मयात्रियों के साथ पैदल मार्च।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस के करीब 350 जवान अधिकारियों के सहित रहे अलर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी मौजूद रहें मुख्य बाजार में पूरे मार्ग में।