






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2025। धर्मयात्रा में संयोजक व आयोजन समिति द्वारा सुदंर झांकियों को शामिल किया गया। पहली बार विशेष विचार व भावनाओं को व्यक्त करने वाली झांकियों का संयोजन सभी दर्शकों ने खूब सराही है। घास मंडी चौराहे पर शिव तांडव नृत्य के प्रदर्शन ने झांकी देखने आए सैंकड़ो लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं अयोध्या के श्रीराम लला व शबरी की प्रतिच्छाया, रामभक्त हनुमान ने खूब सराहना बटोरी। वहीं भारत माता और उनके क्रांतिकारी सपूत शिवाजी महाराज, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप के सहित आजादी के मतवाले सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद व भगतसिंह की झांकी सजाई गई। लोगों ने इन्हें देखकर भारत माता के जयकारे लगाए। वहीं हेमासर के श्याम सारस्वत ने योगी का रूप धरा और कुछ नन्हें बच्चे भी सुदंर राम दरबार की झांकी सजा कर पहुंचे व जयकारे लगाए। वहीं आड़सर बास मूंधड़ा मंदिर से निकली यात्रा में सेवा धाम के सभी छात्र छात्राओं सहित युवतियां व बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल हुई, ये यात्रा डीजे व बाल झांकी के साथ ताल मैदान पहुंचकर धर्मयात्रा में शामिल हुई। विदित रहें धर्मयात्रा को देखने भी दूर दराज के सभी मोहल्लों व गलियों से लोग हर गली के किनारे पहुंचे और पूरी यात्रा का आनंद लिया।




















