






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2024। गांव उदरासर पहुंचे एएसआई हेतराम ने अपनी टीम के साथ अपनी ही माँ व भाई से मारपीट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया। हेतराम ने बताया कि उदरासर आथुना बास पहुंचे तो युवक मांगीलाल जाट अपने घर के आगे खड़ा मिला। उसने पुलिस को बताया कि उसके भाई भिंयाराम व शंकरलाल आपस में झगड़ा करते हुए उसकी माँ के साथ मारपीट कर रहें है। तभी आरोपी 26 वर्षीय भिंयाराम पुत्र भगवानाराम जाट निवासी उदरासर घर के बाहर आ गया। आरोपी अपने भाई परिवादी मांगीलाल व अपनी माँ के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस ने उससे समझाईश का प्रयास किया परंतु वह नहीं माना तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया।



