May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2025। फाल्गुन माह आने के साथ ही श्याम भक्तों में जबरदस्त उत्साह व उल्लास का संचार हो जाता है। भक्त श्याम रंग में रंगे फूल व गुलाल से फाग खेलकर श्याम भजनों पर झूमते नजर आते है। घर घर फागोत्सव के आयोजन हो रहें है। आड़सर बास में स्थित श्याम मंदिर में आगामी 6 दिन श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन होगा। गुरूवार को 3.30 बजे श्रीराम मंदिर से बाबा का निशान लेकर श्रद्धालुओं द्वारा निशान यात्रा निकाली गई। शुक्रवार को श्याम मंदिर परिसर के निकट सजाए गए पांडाल में श्रीकृष्ण भक्त चरित्र कथा प्रारंभ होगी। सुबह 9.30 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी और तीन दिवसीय कथा में वृंदावन की किशोरी अंजली साध्वी कथा का वाचन करेंगी। 10 मार्च को मंदिर प्रांगण में लड्डू गोपाल संग होली का आयोजन किया जाएगा। इसी रात भव्य जागरण का आयोजन होगा। जागरण में गायक कलाकार यश मिश्रा प्रस्तुतियां देंगे। 11 मार्च को सुबह भंडारा होगा व शाम को झांकियां सजाकर नगर भ्रमण यात्रा निकाली जाएगी।

गुसाईंजी मंदिर में मनाया फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में स्थित गुसाईंजी मंदिर में महिलाओं ने गुरूवार को फागोत्सव का आयोजन किया। भजन कीर्तन के साथ गुलाल से ठाकुरजी होली खिलाई। महिलाओं ने खूब आनंद लिया व एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाईयां भी दी।

राधिका सत्संग मंडली के होंगे आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधिका सत्संग मंडली द्वारा 10 मार्च को बिग्गाबास के गणेश मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंडली सदस्यों द्वारा 11 मार्च को दोपहर 2.30 बजे गणेश मंदिर से श्याम बाबा मंदिर तक श्याम ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। बता देवें क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों व घरों में फागोत्सव के आयोजन हो रहें है।

हरे कृष्ण महिला मंडल धूमधाम से मनाएगी फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृष्ण भक्ति से जनमानस को जोड़ने के उद्देश्य से कस्बे में सक्रिय हरे कृष्ण महिला मंडल द्वारा 9 मार्च को फागोत्सव मनाया जाएगा। मंडल सदस्यों ने बताया कि ओसवाल पंचायत भवन में आयोजित समारोह में भजन कीर्तन के साथ नृत्य, नाटिका, मनोरंजक खेल, फूलों की होली, भगवान कृष्ण के सुदंर दर्शन के साथ प्रसाद व सभी के लिए उपहार का कार्यक्रम रखा गया है। मंडल सदस्य कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गई है।

तोलियासर के भैरव मंदिर में 12 मार्च को होगा फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर के भैरव दरबार में 12 मार्च को श्रीभैरव भक्त मंडल द्वारा फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होने वाले कार्यक्रम में मास्टर नानू भजनों की प्रस्तुतियां देंगे और गुलाल व पुष्प वर्षा के साथ श्रद्धालु जमकर झूमेंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग लेंगे और मंडल सदस्यों द्वारा आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।
श्याम धोरा पर दो दिवसीय होगा फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घास मंडी रोड पर स्थित श्याम धोरा मंदिर के श्याम मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 10 मार्च को सुबह सवा नौ बजे अखंड ज्योति पाठ का प्रारंभ होंगे व शाम सवा पांच बजे सुदंर सजीव झांकिया सजाकर बाजार से निकाली जाएगी। अखंड पाठ सुरज पारीक व प्रकाश सोनी द्वारा किया जाएगा। 11 मार्च को सुबह सवा ग्यारह बजे से महाप्रसाद का आयोजन होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंजी मंदिर में महिलाओं ने भजन गाए और लगाया रंग, मनाया फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्याम मंदिर आड़सर बास निकाली गई गुरूवार शाम को निशान यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैंड बाजों के साथ झूमते श्रद्धालु पहुंचे श्याम मंदिर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीराम मंदिर से निकली निशान यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्याम भक्तों ने लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निशान लेकर निकाली यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए बच्चे भी।