May 21, 2026
0000000000000000

200 ग्राम एमडी के साथ दो युवकों को पुलिस ने धर दबोचा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा पुलिस ने शनिवार सुबह नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 200 ग्राम एमडी के साथ धर दबोचा है। एसएचओ अमित स्वामी ने डीएसटी बीकानेर के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई में एएसआई रामकरण सिंह की अहम रही। पुलिस टीम ने मटोलचक, दयासागर, फलौदी निवासी सुनील विश्नोई व विकास विश्नोई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवकों से 200 ग्राम एमडी व क्रेटा गाड़ी जब्त की।


युवक ने कमरे में लगाया फंदा, पत्नी के शोर मचाने पर दौड़े परिजन, हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाना क्षेत्र में ब्रह्मपुरी निवासी रामचंद्र पुत्र किशन बजाज ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके बेटे शुभम बजाज ने गुरूवार की रात 12 से 1 के बीच अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। जब उसकी पत्नी अपने कमरे में सोने गई तो उसके शोर मचाने पर परिजन दौड़ कर ऊपर पहुंचे। परिजनों ने देखा उसने फांसी लगा रखी थी परिजनों ने उसे अतार कर मोटरसाइकिल पर अस्पताल पहुंचाया। वहीं डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया व मामले की जांच थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी करेंगे।
युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की अपनी ईहलीला समाप्त की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोतवाली थाने में उस्तों का मोहल्ला में रहने वाले 43 वर्षीय मोहम्मद इरफान पुत्र अल्लाबक्श ने शुक्रवार को दोपहर 1.13 बजे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के भाई असगर अली ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई। मामले की जांच एएसआई गिरधारीलाल करेंगे।
कीटनाशक के सेवन से अधेड़ की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छत्तरगढ़ थाना इलाके में मकेरी, पूगल निवासी 50 वर्षीय सांवताराम पुत्र नेनुराम ने 15 जनवरी की रात 8.30 बजे गलती से कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसकी ईलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र सुमेराराम की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली है। मामले की जांच एएसआई गोविंदसिंह को दी है।