May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2022। बीदासर रोड पर धर्मास के पास हुए सड़क हादसे में चार जनें चोटिल हो गए है व एक बालिका को बीकानेर रेफर किया गया। डूंगर बालाजी के पास गांव डूंगरास में एक धार्मिक आयोजन में भाग लेकर स्वामी परिवार जेतासर लौट रहा था। धर्मास के पास उनकी गाड़ी टीयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार 6 जनें सवार थे जिनमें 4 चोटिल हो गए। कोमल, जसोदा, रेखा, श्रीकृष्ण दास, राकेश दास चोटिल हो गए तथा 6 वर्षीय बालिका प्रतिका पुत्री रामनिवास स्वामी को बीकानेर रेफर किया गया है। शेष पांचों को दवा पट्टी करके घर भेज दिया गया है। आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस द्वारा सभी को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया।