






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसंबर 2023। करीब चार दशकों से पंचायती राज विभाग में सेवारत सुभाष पूनियां आज सेवानिवृत्त हो गए है। कार्यालय में सबसे पुराने कर्मचारी के रूप में पहचाने जाने वाले पूनियां के सम्मान में पंचायत समिति के सभागार में एक समारोह का आयोजन किया गया। पूनियां ने 39 साल 5 महिने 11 दिन सेवाएं दी है इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने उनकी उत्कृष्ट सेवाओं का उल्लेख करते हुए उन्हें शॉल व साफा पहनाकर सम्मानित किया। विधायक ताराचंद सारस्वत व प्रधान सावित्री देवी गोदारा ने पूनियां को स्मृति चिह्न दिया। विधायक ने पूनियां को बधाई देते हुए सेवानिवृत्ति के बाद सकारात्मक जीवन की पहल करने की बात कही। पहली बार पंचायत समिति में आने पर सारस्वत का भी विकास अधिकारी भवानीसिंह ने सम्मान किया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी रघुनाथ प्रसाद का शिक्षक ग्रेड प्रथम में चयन होने पर शुभकामनाएं दी गई। समारोह में रामदयाल जाखड़, किशननाथ सिद्ध, शिवलाल बिश्नोई सहित सभी सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, एवम् समस्त पंचायत समिति कर्मचारी उपस्थित रहें व पूनियां को बधाई दी। सुभाष पूनियां ने गद्गद भाव से सभी का आभार जताया।






