May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2022। शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे क दो घंटे की विद्युत कटौती की जाएगी। जेईएन महेश कड़ेला ने बताया कि 400केवी पावरग्रिड़ का कार्य होने के कारण श्रीडूंगरगढ़ 132 केवी जीएसएस से ठुकरियासर 33केवी फीड़र बंद रखा जाएगा। इस फीड़र पर आने वाले जैतासर, ठुकरियासर प्रथम एवं ठुकरियासर द्वितीय 33 केवीजीएसएस पर सप्लाई नहीं पहुंचेगी। इस कारण इन जीएसएस से जुडे गांव जैतासर, तोलियासर एवं ठुकरियासर के समस्त घरेलू, व्यवसायिक एवं कृषि कनेक्शनों पर दो घंटे की सप्लाई नहीं की जाएगी।