






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2022। क्षेत्र के गांवों में शराब के अवैध व्यापारियों द्वारा अपनी मनमर्जी के ठेके बना लिए गए है एवं पुलिस भी लगातार इन पर कार्रवाही कर रही है। गुरूवार रात को शेरूणा पुलिस ने गांव झंझेऊ में दबीश देकर ऐसे ही शराब के अवैध व्यापारी को पकड़ा है। शेरूणा थाने के एएसआई चैनदान ने मय टीम गांव झंझेऊ में हसांवतों की ढाणी के रास्ते में दबीश दी एवं वहां अवैध शराब बेचने की फिराक में लगे झंझेऊ निवासी कुनणसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। आरोपी से 42 पव्वें अवैध देशी शराब भी जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है एवं मामले की जांच शेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र करेगें।



