May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2025। क्षेत्र के गांव आड़सर की मुख्य सप्लाई का तार बीती रात टूट कर नीचे गिर गया और रात से ही पूरे गांव में बिजली गुल है। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 12 बजे जीएसएस आड़सर से गांव में सप्लाई के लिए दिया गया 11 हजार की लाइन का तार मुख्य बाजार किनारे ही टूटकर गिर गया। पूरा गांव अंधेरे में डूब गया और जनजीवन प्रभावित हो गया है। गर्मी से बुजुर्ग, बच्चे व मरीज परेशान हो रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि सारी रात हाथपंखियों के भरोसे गुजारी है। लोगों के मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे है और गांव में पेयजल सप्लाई सहित विभिन्न जरूरी कार्य भी ठप्प हो गए है। ग्रामीणों ने रात को ही सूचना विभाग को दे दी। उन्होंने बताया कि अभी तक बिजली विभाग या ठेकेदार का कोई कार्मिक नहीं आया है और दिनभर बिना बिजली कैसे निकाल सकेंगे। गांव के रणवीर कुमार महिया, लालाराम सुथार, बीरबल नैण सहित कई युवाओं ने नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों से गांव में बिजली आपूर्ति शीघ्र सुचारू करवाने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर के मुख्य बाजार में टूट कर गिरा तार, पूरे गांव की आपूर्ति हुई बाधित।