May 22, 2026
IMG-20250907-WA0068

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2025। रविवार सुबह करीब 3.30 बजे से पूरे शहर की आपूर्ति ठप्प है। बीदासर रोड पर स्थित सिटी जीएसएस का आईपीडीएस पॉवर ट्रांसफार्मर जल गया है। इससे पांच फीडर ओल्ड सिटी, बिग्गा फीडर, न्यू सिटी, वीआईपी फीडर और स्टेशन फीडर की आपूर्ति ठप्प हो गयी है। बिजली कार्मिक इसे दुरस्त करने में लगे है परंतु इस ट्रांसफार्मर से सप्लाई शुरू होने में शाम तक का समय लगने की संभावना है। ऐसे में विभागीय अधिकारी किसी दूसरे जीएसएस से बिजली जोड़कर देने पर कार्य कर रहें है। विभाग के कार्मिक शीशपाल ने बताया कि करीब आधे घण्टे में शहर की सप्लाई शुरू करने के प्रयास किए जा रहें है। करीब छह घंटे से नागरिक बिना बिजली परेशान हो रहें है। वहीं मोमासर बास के नागरिकों ने बताया कि बीती रात से ही बिजली आपूर्ति बंद है। जिससे लोग खासे परेशान हुए है।