May 20, 2026
000001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2026। गुरूवार को भारतीय नववर्ष का उल्लास घरों में छाया है। लोगों ने नववर्ष पर विशेष पूजा अर्चना करते हुए भगवान को मिष्टान्न का भोग लगाया और नववर्ष मंगलमय रहने की प्रार्थनाएं की है। सेवा भारती समिति द्वारा नववर्ष के स्वागत में राम संकीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। अलसुबह सेवाधाम छात्रावास के बालक व सेवा कुंज छात्रावास की बालिकाओं ने प्रभात फेरी निकाली व शहर वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत तापड़िया, भूषण करवा, लक्ष्मीनारायण भादू, कुंभाराम घिंटाला, जगदीश प्रसाद मोदी, परमेश्वर गोदारा सहित अनेक सदस्य शामिल हुए। आड़सर बास के श्रीराम मंदिर पहुंच कर फेरी संपन्न हुई और यहां सभी ने क्षेत्र के लिए मंगलमय नववर्ष के लिए सामूहिक प्रार्थना संपन्न की। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पूर्व संध्या पर बिग्गाबास के गणेश मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से मंगलमय वर्ष की कामनाएं की। विद्या मंदिर के आचार्य व छात्र छात्राओं ने सुबह कस्बे के मुख्य स्थानों पर आमजन को तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। वहीं विद्या मंदिर के बैनर तले पूर्व संध्या पर सेवा बस्तियों में घर घर नववर्ष पत्रक वितरित करते हुए नववर्ष मनाने का आग्रह किया गया। वहीं गुरूवार सुबह कालूबास सेवा बस्ती में हवन पूजन का आयोजन संपन्न किया गया, जिसमें बस्ती के श्रद्धालुओं ने आहुतियां देते हुए मंगलकामनाएं की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा भारती समिति ने निकाली प्रभात फेरी, दी क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार सुबह मुख्य चौराहों पर आमजन का तिलकार्जन कर मुंह मीठा करवा दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व संध्या पर सुदंरकांड का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्या मंदिर के बैनर तले सेवा बस्तियों में पत्रक वितरण करते हुए नववर्ष मनाने का आग्रह किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास की सेवा बस्ती में नववर्ष पर हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बस्ती के श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी।