May 20, 2026
000001

रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई ग्यारसीलाल ने आरोपी धनेरू निवासी धन्नाराम मेघवाल को जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तार किया व आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ध्वनि प्रदूषण के आरोप में एक युवक को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण के आरोप में पुलिस ने एक युवक को पकड़ कर थाने पहुंचाया। एएसआई पूर्णमल ने नाकाबंदी के दौरान ट्रैक्टर पर डेक व स्पीकर से तेज आवाज में गाने बजाते हुए देराजसर निवासी रामरतन को पकड़ा। पुलिस ने डेक स्पीकर जब्त किए और आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज किया।