






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ थाने में आज सभी 25 कैमरे चालू हो गए है और पूरा थाना परिसर का क्षेत्र थानाधिकारी की नजर में रह सकेगा। बता देवें राज्य के सभी थानों में जनसहयोग से कैमरे लगवाने के लिए थाना स्टॉफ प्रयास कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी नागरिक राजकुमार रमित बाफना ने समाजसेवी अशोक झाबक की प्ररेणा से सभी 25 कैमरे चालू करवाने में आर्थिक सहयोग दिया है। बाफना ने 9 कैमरे नए लगवाते हुए पूरी कैबल बदलवा कर पूराने कैमरे दुरस्त करवा दिए है। सभी कैमरे प्रारंभ होने पर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बाफना का आभार व्यक्त किया। शिवराण ने कहा कि सक्षम नागरिक सार्वजनिक हित के कार्यालयों में अपना सहयोग देकर उनके स्वरूप को सुधारने में योगदान देवें। झाबक ने बाफना का आभार व्यक्त किया।




