May 19, 2026
WhatsApp Image 2026-04-26 at 20.58.07

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बच्चों के ऑलओवर डवलपमेंट का स्थान भारती निकेतन एज्युहब बन चुका है। क्योंकि यहां पर छोटी कक्षाओं से ही प्री-फांउडेशन क्लासेज के माध्यम से उन्हें बड़े लक्ष्यों के लिए तैयार किया जाता है। संस्था निदेशक श्रीकिशन स्वामी ने बताया कि भारती निकेतन में शिक्षा केवल किताबों तक ही सीमित नहीं है बल्कि अनुशासन, प्रेक्टिकल लर्निंग, ऑनलाईन परीक्षा देने का अभ्यास, ओएमआर शीट भरने आदि में प्रशिक्षित किया जाता है। साथ ही यहां के पूर्णतया एसी क्लासरूम, सीसीटीवी सर्विलांस की सुविधाओं के साथ नीट, आईआईटी, एनडीए, एयरफोर्स, नैवी, आईएएस, आरएएस, सीए, एनटीएसई,  एसटीएसई के लिए तैयार किया जाता है। कक्षा 3, 6, 9 में शुरू की जा रही इन प्री फांउडेशन कक्षाओं का ही प्रभाव रहता है कि बच्चा 12वीं करने के साथ ही अपने कैरियर के प्रति पूर्ण जागरूक एवं प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए खुद को आत्मविश्वास के साथ तैयार कर पाता है। यही कारण है कि इस मजबूत नींव के कारण बोर्ड कक्षाओं में भी अधिकतर टॉपर्स वही विद्यार्थी होते हैं, जो प्री-फाउंडेशन से जुड़े होते हैं। जहाँ अन्य संस्थानों में विद्यार्थी 12वीं के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू करते हैं, वहीं भारती निकेतन के विद्यार्थी पहले से ही पूरी तरह तैयार होते हैं। इससे अभिभावकों का समय और पैसा दोनों बचता है और सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

ओवरऑल डवलपमेंट पर ध्यान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन निदेशक गिरधर स्वामी ने बताया कि संस्थान में बच्चों के ओवरऑल डवलपमेंट के लिए विशेष प्रयास किए जातें है। संस्थान में लेबोट्रीज एक्टीविटि के माध्यम से प्रेक्टीकल नॉलेज देने, कबड्डी, कुश्ती, जूडो जैसे इंडोर गेम्स से मजबूत बनाने, बास्केटबॉल, वॉलीवाल, क्रिकेट नेट प्रैक्टिस आदि के माध्यम से समूह खेलों में भागीदारी करवाने, म्यूजिक एवं डांस क्लासेज, आर्ट एवं क्राफ्ट एक्टिविटि आदि के माध्यम से बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास के प्रयास किए जा रहे है।