May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-11-15 at 21.00.22

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवम्बर 2023। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा का प्रचार अभियान भी गति पकड़ रहा है। हर दिन उनकी चुनावी स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है। बुधवार को प्रीति ने क्षेत्र में 10 गांवों में 11 जगहों पर जनसभाएं आयोजित की एवं श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में पांच जगहों पर जनसभाएं आयोजित की गई। क्षेत्र के गांव सालासर, पुदंलसर, बाना, रीड़ी में हरिराम जी मंदिर, शिवजी मंदिर, धर्मास, नौसरिया, मिंगसरिया, बाड़ेला, धनेरू व बृजलाना जोहड़ में सभाएं कर समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां की अगुवाई में उनके सर्मथकों ने प्रीति के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर प्रीति ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए अपनी बेटी, अपनी बहू का मान कर एक बार मौका देने की अपील की एवं अपने परिवार द्वारा लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में बताया। स्वतंत्रता सेनानी मघाराम शर्मा की पौत्री प्रीति ने अपने दादा को याद करते हुए उनकी लड़ाई अंग्रेजों से एवं स्वयं की लड़ाई भ्रष्टाचार से बताते हुए साथ मांगा। इस मौके पर श्रीडूंगरगढ़ के तीन बार विधायक रहें किशनाराम नाई ने भी अपने सर्मथकों से प्रीति के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रीति के साथ पार्षद सोहनलाल ओझा, पूर्व पार्षद आशीष जाड़ीवाल, धन्नेसिंह तंवर, सामाजिक कार्यकर्ता सम्पत सारस्वत, जिज्ञासू सिद्ध आदि ने भी प्रीति के सर्मथन में वोट मांगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवों में प्रीति शर्मा को मिल रहा है सर्मथन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवों में महिलाएं भी आ रही है महिला शक्ति के पक्ष मेँ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवों में प्रीति शर्मा को मिल रहा है सर्मथन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में सभाओं को दौरान हो रहा है अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव नौसरिया में अपने दोस्त को बचाते हुए पानी में डूब कर शहीद हुए सैनिक को किया नमन।