May 20, 2026
00000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2025। कस्बे के आड़सर बास में करणी माता मंदिर के पास रहने वाले एक परिवार में आगामी दिनों में होने वाले विवाह समारोह की तैयारियां हो रही है। ऐसे में परिवार का युवक सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर से बाजार के लिए रवाना हुआ। युवक विवाह के लिए राशन का सामान लेने के लिए हजारों रूपए लेकर निकला। युवक गौरव पथ से तहसील रोड होते हुए घुमचक्कर से आशीष पेट्रोल पंप पर तेल भरवा कर वैसे ही लौट गौरव पथ से लौट आया। युवक ने पेट्रोल पंप पर रूपए देने के लिए जेब में हाथ डाला तो उसे जानकारी मिली रूपए कहीं गिर गए है। युवक सहित परिजन परेशान हो गए है। उन्होंने नागरिकों से मदद की अपील की है। किसी पाठक को रूपए पड़े मिले हो तो वे नीचे दिए नबंर पर सपर्क कर लौटा सकते है। पाठक मुख्य बाजार में अनमोल मोदी से संपर्क कर सकते है, जिससे नाम नहीं देने का आग्रह करने वाले पीड़ित तक रूपए पहुंचाने में अनमोल सेतु बन सकेंगे। आप रूपए लौटाने के लिए 6376576807 पर संपर्क कर सकते है।