






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2025। बिग्गाबास की साईनाथ कॉलोनी में स्थित शिवम मानव कल्याण संस्थान में रहने वाले एक अज्ञात की मौत हो गई। संचालक ओमप्रकाश पुत्र नत्थूराम नायक ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि संस्थान में रहने वाले एक बीमार व्यक्ति की रविवार सुबह 5 बजे मौत हो गई। उसके वारिसान की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। किसी की जानकारी में इसके परिजन हो तो पुलिस को सूचना दी जा सकती है।




