May 21, 2026
00000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2023। ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन 19 मार्च को जयपुर के विद्याधर नगर में होगा। मंदिर माफी की जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त करने, मंदिर के पुजारियों को मासिक भत्ता देने, निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने की कोशिशो पर रोक लगाने, ब्राह्मण बाहुल्य सीटों से समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने, केंद्र सरकार विप्र कल्याण आयोग का गठन करने, परशुराम जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के मुद्दों का शंखनाद किया जाएगा। मनोज सारस्वत ने बताया कि विप्र सेना व सभी विप्र संगठन इस आयोजन में भाग लेंगे। श्रीडूंगरगढ़ में भी समाज बंधुओ से संपर्क कर निमंत्रण देना प्रारंभ कर दिया गया है। श्रीडूंगरगढ़ सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवो से भी विप्र समाज के नागरिक महापंचायत में भाग लेने जयपुर पहुंचेगे।