August 30, 2026
00000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2023। होली के अवसर में मोमासर में आयोजित घींदड देखकर लौट रहें ग्रामीण को दो भाईयों ने घेरकर पीटा और उसका पैर तोड़ डाला। घायल को बीकानेर रैफर किया गया तथा पैर का ऑपरेशन चुरू में हुआ। आरोपियों ने 46 हजार रूपए छीन लिए और शुक्रवार को पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। कार्यवाहक थानाधिकारी बलबीरसिंह ने बताया कि गांव मोमासर निवासी जगदीश पुत्र मूलाराम जाट ने इसी गांव के नानूराम व राकेश पुत्र भागीरथ जाट के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 5 मार्च को वह घींदड़ देखकर रात करीब 12 बजे अपने घर लौट रहा था। तभी गांव के सरकारी स्कूल के पास दोनों आरोपियों ने नशे में उसे घेरकर रोका व लाठी से मारपीट करते हुए पैर तोड़कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए 46 हजार रूपए छीन लिए। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर गांव का ही श्रवणराम, पेमाराम ने उसे आरोपियों से छुड़वाया। परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाए जहां से बीकानेर रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को सौंप दी गई है।