May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2025। स्कूली एवं कॉलेज शिक्षा के साथ साथ ही नौकरियों की तैयारियों में जुटना वर्तमान प्रतिर्स्पधा युग में जरूरी हो गया है एवं अपनी कॉलेज शिक्षा के दौरान सैन्य सेवाओं की तैयारियां करने एवं सैन्य अनुशासन सीखने का मौका है एनसीसी। राष्ट्रीय कैडेट कोर में महाविद्यालय स्तर की भर्ती आगामी 8 अगस्त को भारती निकेतन महाविद्यालय में की जाएगी। एनसीसी एएनओ नितिन सिंह ने बताया कि यह भर्ती एनसीसी की सातवीं बटालियन, बीकानेर के तत्वाधान में की जाएगी एवं भर्ती में शामिल होने के लिए छात्रों-छात्राओं का भारती निकेतन महाविद्यालय का विद्यार्थी होना आवश्यक है। महाविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि अभी महाविद्यालय में प्रवेश जारी है एवं प्रथम वर्ष बीए, बीकॉम, बीएससी में प्रवेश लेने वाले के बाद जो विद्यार्थी एनसीसी में शामिल होना चाहेगें वो 6 अगस्त तक अपना पंजीकरण करवा सकते है। 8 अगस्त को दौड़ एवं शारीरिक, मानसिक दक्षता के आधार पर भर्ती की जाएगी। भर्ती का आयोजन भारती निकेतन महाविद्यालय के खेल मैदान में होगा। विदित रहे कि एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास संभव है एवं युवा नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, देशभक्ति और आत्मनिर्भरता जैसी विशेषताओं को अपने जीवन में शामिल कर पाते है। गत दो वर्षों में भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के 11 कैडेट्स एनसीसी के माध्यम से राजकीय सैन्य सेवाओं में चयनित हुए हैं। हाल ही में जारी प्रेस न्यूज़ के अनुसार, आगामी आर्मी भर्ती में एनसीसी के सी सर्टिफिकेट धारकों को लिखित परीक्षा से छूट मिलेगी। इसी प्रकार नेवी की भर्ती में भी एमआर के लिए लिखित परीक्षा माफ है। भर्ती की अधिक जानकारी के लिए एनसीसी एएनओ नितिन सिंह से 7665804479 पर सम्पर्क किया जा सकता है।