May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2021। गांवो में कोई मरीज को गोली देने वाला नहीं है, जांचे नहीं हो रही, प्रवासी बाहर से आए उनकी मोनिटरिंग नहीं कि गई और नतीजन गांवो में कोरोना पसर गया है। अब जिलाप्रशासन गांवो की और ध्यान देवें और ग्रामीणों को राहत देने के प्रयास करें। ये बात आज भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने जिलाकलेक्टर से कही। सारस्वत पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जिला महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध, मंडल अध्यक्ष जगदीश स्वामी के साथ जिलाकलेक्टर नमित मेहता से मिलने पहुंचे। सारस्वत ने कहा कि गांवों के हालात चिंतनीय हो गए है। अब श्रीडूंगरगढ़, नोखा, कोलायत, लूणकरणसर, खाजूवाला विधानसभा क्षेत्रों पर 50 बेड कोविड ट्रीटमेंट सेंटर खोले जाए जिससे गांवो के मरीजों को राहत मिल सके। सारस्वत ने कहा कि गांवो में औषधालयों में कार्यरत चिकित्सकों को भी शहरों में लगा दिया गया है जिससे गांवो में कोई दवाई देने वाला भी नहीं रह है जिससे ग्रामीण बहुत परेशान हो रहे है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले प्रवासी नागरिकों की मॉनिटरिंग कर गांवो में संक्रमण फैलने से रोका जाए व उन्हें राजकीय कोविड सेंटर में रखा जाए। इस पर नमित मेहता ने शीघ्र उचित समाधान करने का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाध्यक्ष सहित प्रतिनिधि मंडल जिलाकलेक्टर से मिलने पहुंचा व गांवो की ओर ध्यान देने की बात कही।