






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की एक 30 वर्षीया विवाहिता ने बुधवार काे पीबीएम चिकित्सालय बीकानेर में दम ताेड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला के बुधवार सुबह पेट दर्द की शिकायत हुई थी एवं परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आए ताे यहां से बीकानेर रैफर कर दिया गया। एएसआई रविन्द्रसिंह ने बताया कि गांव ताेलियासर निवासी सुमन देवी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे चिकित्सालय लेकर आए और बीकानेर पीबीएम में उपचार के दाैरान उसकी मृत्यु हाे गई। इस संबध में मृतका के पति रेंवतराम ने मर्ग दर्ज करवाई है एवं पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम करवा कर परिजनाें के सुपुर्द कर दिया है।



