






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2026। राजस्थान टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की राज्य महिला इकाई का चुनाव शनिवार शाम को जयपुर में संपन्न हुआ। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ की कोच प्रियंका लेघा को राज्य संयुक्त सचिव निर्वाचित किया। इसके साथ प्रियंका को बीकानेर जिला सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं विष्णु बिश्नोई कुदसू को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
खिलाड़ी और कोच मोहन पूनियां ने बताया कि प्रियंका को जिले भर में टेनिस क्रिकेट को बढ़ावा देने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनकी नियुक्ति के बाद पूनियां सहित अनेक खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। प्रियंका ने जिले में लड़कियों के टेनिस क्रिकेट को बढ़ावा देने के पूरे प्रयास करने का संकल्प लिया।




