May 19, 2026
WhatsApp Image 2026-05-10 at 16.17.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2026। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के प्राइमरी विंग में हर्षोल्लास के साथ शनिवार को मातृ दिवस मनाया गया। नन्हें मुन्ने बच्चों ने माँ पर केंद्रित विभिन्न गीतों पर प्रभावी नृत्य प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने कविता पाठ करते हुए माँ के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5वीं तक की सभी कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक श्रीकृष्ण स्वामी ने जीवन में माँ का स्थान ब्रह्म से भी बड़ा होने व माँ का सम्मान करने, कहना मानने की प्रेरणा बच्चों को दी। उन्होंने कहा कि माँ का जीवन अपने बच्चों के कल्याण की कामना में ही रहता है, वे बच्चों की सच्ची पथप्रदर्शक है। प्राइमरी विंग के प्रिंसिपल विक्रम सिंह ने बच्चों के जीवन में माँ का ही सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव बताया। सिंह ने कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। वहीं प्राइमरी विंग की इंचार्ज राशि शर्मा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान विंग के सभी शिक्षक सक्रिय रहें व बच्चों ने उल्लास के साथ आयोजन में भागीदारी निभाई।