






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 10 अगस्त 2020। कस्बे में कोरोना के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता लाने के लिए युवाओं व युवतियों ने रंगोली, चित्र व सोशल मिडिया संबंधी कई प्रयास किए। इसी क्रम में राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ की युवती प्रियंका शर्मा ने ऑनलाइन रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया और सांत्वाना पुरस्कार के लिए नामित हुई। आज बीकानेर में जिलाप्रशासन ने प्रियंका को सम्मानित किया। बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा प्रिंयका ने कोरोना महामारी के प्रति रंगोली से जागरूकता का संदेश दिया था। प्रियंका ने कोरोना के प्रति सावधानी बरतने तथा लॉकडाउन अवधि में घर पर रहने का संदेश दिया था।



