May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 10 अगस्त 2020। रविवार को एक ओर बैंक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट होने के बाद घूमचक्कर की एसबीआई शाखा को बंद कर दिया गया है और उसे सेनेटाइज किया जा रहा है। सभी बैंक कर्मचारी अपनी जांच करवा रहें है। आज श्रीडूंगरगढ चिकित्सालय में कोरोना जांच के लिए 85 सैंपल लिए गए। इनमें 76 नए सैंपल लिए गए है और 9 रिपिट सैंपल लिए गए है। ये 9 सैंपल कोविड सेंटर में रह रहे पॉजिटिव मरीजों के लिए गए है। इन 85 सैंपलों की रिपोर्ट मंगलवार को आने की संभावना है।