May 20, 2026
10-octttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्र के किसानों के लिए खुशखबरी गांव रीड़ी से आई है। आज रीड़ी में सरकारी खरीद केंद्र का शुभारंभ हो गया है। केंद्र पर चना व सरसों की खरीद होगी। किसान की दो हैयक्टर की उपज के हिसाब से 25 क्विंटल सरसों प्रति किसान से सरकार खरीद करेगी। बता देवें इससे दक्षिणी पश्चिमी गांवो के किसानों को सरकारी खरीद के लिए श्रीडूंगरगढ़ या अन्यत्र नहीं जाना होगा जिससे उन्हें परिवहन खर्च से भी राहत मिल सकेगी। सरसों का भाव सरकारी दर से भाव 5650 रूपए प्रति क्विंटल तथा चना 5440 रूपए प्रति क्विंटल है जो किसान के खाते में भुगतान दिए जाएंगे। समिति व्यवस्थापक रामनिवास नैण ने बताया कि केंद्र का प्रारंभ रामचंद्र जाखड़ द्वारा किया गया व केंद्र प्रारंभ होने से उपस्थित किसानों ने बधाई दी। पहली खरीद रीड़ी के किसान लिछूनाथ सिद्ध की 25 क्विंटल सरसों की हुई है। यहां मौके पर रामूराम जाखड़, मुखराम, बीरबल, मनमोहन सिंह, बलराम सिद्ध, गोपाल, देवाराम मेघवाल सहित अनेक किसान मौजूद रहें।

गेंहू खरीद के केंद्र भी बढ़े तो मिले राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर जिले में गेंहू की समर्थन मूल्य पर खरीद के मात्र तीन केंद्र है। बीकानेर सहित नोखा व श्रीडूंगरगढ़ में केंद्र खोले गए है। ऐसे में क्षेत्र के किसानों को गेंहू को बेचने के लिए इन्हीं केंद्रो पर आने जाने में खासी असुविधा का भी सामना करना पड़ रहा है। बता देवें गेंहू उपज अत्यधिक होने के कारण किसानों के बीच गेंहू की खरीद के केंद्र बढ़ाने की भी मांग है। किसानों का कहना है कि गेंहू की खरीद के केंद्र बढ़े तो निकट केंद्र होने से किसान को राहत मिल सकेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में प्रारंभ हुआ सरकारी खरीद केंद्र, सरसों व चना की खरीद होगी।