May 20, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवंबर 2025। क्षेत्र के तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में कल, गुरूवार को पेट व दंत रोगों के रोगियों के लिए नि:शुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पेट व लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल खत्री व दंत रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव सिंघल अपनी सेवाएं देंगे। शिविर गुरूवार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा व पंजीयन सुबह 9 बजे शुरू कर दिया जाएगा। शिविर में दोपहर 1.30 तक डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। जिसमें पेट संबंधी सभी प्रकार की बीमारियों जैसे कब्ज, एसिडिटी, अपच, पीलिया, गेस, पेट फुलना, पाइल्स, खून की उल्टी, खून की लैटिन, पेट का अल्सर से पीड़ित लाभ ले सकेंगे। वहीं दांत निकालना, नए दांत बनाना, दांतो की सफाई, दांत में मसाला भरना, रूट कैनाल, पायरिया, दांत का इन्प्लांट करना जैसी सभी बीमारियों की जांच कर उचित परामर्श दिया जाएगा। अस्पताल के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि डॉ अनिल खत्री बीकानेर से आकर लगातार चौथे नि:शुल्क शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। संस्थाध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया व मंत्री धर्मचंद पुगलिया ने बताया कि मानव सेवार्थ सुगम व सस्ती चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाना ही संस्थान का लक्ष्य है। इसी क्रम में विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जाता है जिससे आमजन शिविर में लाभ ले सकें।